भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग को लेकर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने किया विशाल प्रदर्शन धरना

Ten News Network

New Delhi (06/12/2021): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की 29वीं बरसी के मौके पर सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए यूनाइटेड हिंदू फ्रंट द्वारा विशाल धरने का आयोजन किया गया। धरने का नेतृत्व कर रहे अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने टेन न्यूज से बात करते हुए कहा कि हम सरकार से अनुरोध करते हैं की जल्द से जल्द भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।

भगवान गोयल ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या का विवादास्पद ढांचा विध्वंस करके राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण करने का मार्ग प्रस्तुत हुआ था। भगवान गोपाल ने कहा कि राष्ट्र भर में कुरान की चौबीस आयतें को हटाया जाए अथवा उन्हें पढ़ने पढ़ाने पर पूर्णता रोक लगाई जाए।

भगवान गोपाल ने कहा कि हमारा मानना है कि देश में चलाया जा रहा मदरसा आतंकवाद की नर्सरी के रूप में कार्यरत हैं, इन मदरसों की सभी प्रकार की सरकारी सहायता ना केवल तत्काल बंद कर दिया जाए, अभी से इन पर पूर्ण प्रतिबंध भी लगा दिया जाए। देश भर में बढ़ रही एक तरफा जनसंख्या पर अंकुश लगाने के लिए अविलंब जनसंख्या नियंत्रण कानून लाकर उसे सख्ती से लागू किया जाए, देश में समान नागरिक संहिता की आवश्यकता को देखते हुए कानून बनाया जाए।

भगवान गोपाल ने कहा कि अल्पसंख्यकों के नाम पर मुसलमानो को दी जाने वाली करोड़ों अरबों रुपयों की सरकारी सहायता तत्काल बंद की जाए। श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में बनाई जाए और अवैध ईदगाह मस्जिद वहां से हटाने का निर्देश दिया जाए। 1990 में अयोध्या के कार्य सेवकों पर गोलीबारी करने का निर्देश देने वालों के विरुद्ध मुकदमे दायर करके उन्हें गिरफ्तार किया जाए। देश भर के मंदिरों पर लगे सरकारी नियंत्रण हटाए जाए। सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की भांति हिंदू मठ मंदिरों के लिए साधु संतों के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय मठ मंदिर संरक्षण समिति का गठन किया जाए।

देशभर में गोवंश हत्या बंदी लागू की जाए और इस पर कड़ाई से पालन किया जाए, भगवान गोपाल ने टेन न्यूज से कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1976 में 42वां संविधान संशोधन करके संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द जोड़ा गया था। संविधान में संशोधन करके इसे हटाया जाए, सभी मांगे राष्ट्र हित में है, राष्ट्र और हिंदुत्व के हितों को नजरअंदाज ना किया जाए।

हिंदुस्तान की बात करें तो हिंदुओं की दशा केरल बंगाल तमिलनाडु आदि राज्यों में भी बहुत खराब है। कश्मीरी पंडितों को करोड़ों रुपयों की संपति छोड़कर रातों-रात भागना पड़ा था। यह सबको पता है मुस्लिम कट्टरपंथी एक राष्ट्रीय साजिश योजना के तहत हिंदुस्तान में अपनी आबादी बढ़ा कर इसे इस्लामिक राष्ट्र बनाने की ताक में है। निरंतर बढ़ रही मुस्लिम बस्तियों और वहां से हिंदुओं को पलायन करने के लिए विवश करना हिंदुओं के लिए गहरे खतरे का संकेत देता है।

भगवान गोपाल ने कहा कि कांग्रेस नेता खुलेआम हिंदू और हिंदुत्व को अलग-अलग बताकर चालें चल रहे हैं तथा कथित मुस्लिम विद्वान राशि अल्वी ने तो श्रीराम का नाम लेने वालों को राक्षस तक बता दिया था। इससे हिंदू समझ लें कि आने वाला समय कितना भयानक हो सकता है। हिंदू बहू बेटियों को बहला-फुसलाकर और झूठे मुकदमों में फसाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हिंदू लड़का मुस्लिम युवती से प्यार कर बैठा तो उसे परिवार सहित खत्म करने की कोशिश मुसलमानो की तरफ से किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.