सौरभ भारद्वाज का आरोप , बीजेपी के निगम पार्षद कर रहे उगाही , जनता ने किया घेराव , वीडियो हुआ वायरल

Ten News Network

नई दिल्ली :– आप पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर गम्भीर आरोप लगाए है , उन्होंने कहा कि बीजेपी के निगम पार्षद कंस्ट्रक्शन के नाम पर उगाही कर रहे है , जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बिल्डिंग बनाने के लिए पैसे मांगने पर भाजपा के पार्षद संजय ठाकुर का लोगों ने घेराव किया है। संजय ठाकुर का काम बिल्डरों के साथ मिलकर बिल्डिंग बनाना है। जब कोई दूसरा बिल्डिंग बनाता है तो उससे जबरन पैसे मांगता है।

पार्षद संजय ठाकुर के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की कई शिकायतें लोगों ने दर्ज करायी हैं। दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि जमीनों पर कब्जा करने वालों की जांच करने के लिए 1997 में बनायी गई एसटीएफ ने पहली एफआईआर संजय ठाकुर के ऊपर दर्ज की थी।

 

संजय ठाकुर ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके अपना घर बनाया हुआ है। संजय ठाकुर भाजपा सांसद मनोज तिवारी का करीबी है। एक शिकायत में मनोज तिवारी के नाम का भी जिक्र है।

 

 

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता बताएं कि पार्षद के ऊपर क्या कार्रवाई की गई है। भाजपा द्वारा इस तरह के भ्रष्ट लोगों को टिकट दिए गए हैं। इसबार फिर भाजपा अपने सारे पार्षदों को बदलकर नए लोगों को टिकट देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.