नई आबकारी नीति के विरोध में बीजेपी का मौन उपवास , दिग्गज नेताओं ने किया प्रदर्शन

Ten News Network

नई दिल्ली :– केजरीवाल सरकार द्वारा लाई गई नई आबकारी नीति के खिलाफ आज बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में नेता समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जंतर मंतर पर मौन उपवास कर प्रदर्शन किया। आपको बता दे कि इस प्रदर्शन में दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी , सांसद हँसराज हंस , बीजेपी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह , राज्यसभा सांसद विजय गोयल समेत दिल्ली के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए।

नई आबकारी नीति को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ऐलान किया था , जिसको लेकर उन्होंने कहा था कि इस नई आबकारी नीति के तहत अब 21 वर्ष के लोग शराब खरीद सकते है। साथ ही उन्होंने कहा कि जितने भी सरकारी ठेके है , उन्हें प्राइवेट सेक्टरों में दिया जाएगा।

 

वही प्रदर्शन में शामिल हुए बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि बीजेपी दिल्ली को ‘शराब की राजधानी’ नहीं बनने देगी और इसके लिए एक भी नई शराब की दुकान नहीं खुलने देगी। केजरीवाल सरकार द्वारा शराब की नई नीति केवल आम आदमी पार्टी और सरकार का फंड बढ़ाने के लिए लाई गई है. सरकार ने एक ही झटके में शराब का कमीशन बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया और इस तरीके से पार्टी के लिए एक हजार करोड़ रुपये का फंड जुटाने का खेल कर लिया गया है. इस समय दिल्ली में 639 शराब की दुकानें हैं जिसे प्रत्येक निगम वार्ड में तीन दुकानों के हिसाब से 850 तक बढ़ाने का इरादा है।

आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार विशेषकर दिल्ली की युवा पीढ़ी को शराब में डूबा देना चाहती है और इसके विरोध में भाजपा एक भी शराब की नई दुकान खुलने नहीं देगी. सरकार की यह नीति राजस्व बढ़ाने की नहीं बल्कि दिल्ली को नशे में झोंकने की है. लगता है कि अरविंद केजरीवाल उन अंतर्राष्ट्रीय ताकतों का शिकार हो गए हैं जो चाहती है कि भारत की युवा शक्ति को बर्बाद कर दिया जाए।

 

उन्होंने कहा कि गांधी का नाम लेने और तिरंगे को हाथ में लेकर देश की बात करने वाले आप नेता केवल चुनावों के लिए धन एकत्र करने के लिए इस स्तर पर पहुंच जाएंगे, इस पर आश्चर्य होता है। वही इस नीति को वापस करने की माँग को लेकर बीजेपी के नेता समेत कार्यकर्ताओं ने मौन उपवास कर प्रदर्शन किया।

 

साथ उन्होंने कहा कि गुणवत्ता और नकलीपन की जांच का काम भी उन्हीं ठेके के मालिकों के जिम्मे होगी जो शराब बेचेंगे. भाजपा केजरीवाल सरकार की नई शराब नीति का हर स्तर पर विरोध करेंगी और यह लागू न हो इसके लिए हर संभव प्रयास करेगी।

वही बीजेपी पार्टी के राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने कहा कि केजरीवाल को नई आबकारी नीति लाने की कोई जरूरत नही थी , ज्यादा पैसे कमाने के लिए केजरीवाल इस नीति को लेकर आई है । साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में कुछ करना था तो सड़के , पानी , स्वास्थ्य , शिक्षा और बिजली पर ध्यान देते , जहाँ कमियां है उनको पूरा करते , लेकिन अब केजरीवाल का ध्यान सिर्फ पैसे कमाने पर है। विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली को पैरिस और लंदन बनाने की जरूरत नही है , दिल्ली जैसे पहले थी , उसकी वैसे ही रहने दे।

 

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि देश मे झूठे नेताओं की लिस्ट बनाई जाए तो सबसे ऊपर अरविंद केजरीवाल का नाम आएगा। केजरीवाल नई आबकारी नीति के तहत धन इकट्ठा करके देश मे चुनाव लड़ना चाहते है , क्योंकि चुनाव लड़ने के लिए फण्ड चाहिए , जो केजरीवाल जुटा रहे है।

 

बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि नई आबकारी नीति के तहत दिल्ली में शराब की दुकानों की संख्या ज्यादा हो जाएगी , जिससे हर परिवार का एक सदस्य इस लत में पड़ जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नीति से महिलाओं का ज्यादा परेशनियों का सामना करना पड़ेगा , उनका घर बर्बाद हो सकता है ।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.