बीजेपी दिल्ली में शुरू करगी हर घर दस्तक अभियान, लोगो को लगवायेगी कोरोना टिका

Ten News Network

New Delhi: दिल्ली बीजेपी प्रदेष अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा की भारत में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहा है और अभी तक 115 करोड़ 43 लाख 51 हजार से अधिक कोरोना के टीका लग चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा हर घर दस्तक अभियान शुरू किया जा रहा है जो कि 21 नवंबर 2021 को 12:00 बजे से पूरे देश में लागु होगा।

भाजपा ने तय किया है कि जो मोदी सरकार का हर घर दस्तक कार्यक्रम है उसमें हम घर घर जाएंगे और हर नागरिक तक पहुंच कर उनसे पूछेंगे कि आपको करोना का टीका लगा है या नहीं लगा। अगर लोगों ने कहा कि हमे टीका नहीं लगा तो हम उन्हें पास के वैक्सीनेशन सेंटर का पता देंगे उनको जानकारी देंगे ताकि वह करोना का टीका लगवा सकें अगर वह पहला टीका लगवा चुके हैं तो उन्हें दूसरे टीके के लिए कहेंगे कि आप समय से वह टीका लगा लें।

आदेश गुप्ता ने कहा की दिल्ली के अंदर 51360 हेल्थ वालंटियर हैं जो कि हमारे पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं और ये सभी हेल्थ वालंटियर दिल्ली को करोना से मुक्त करने के लिए और वैक्सीन से युक्त करने के लिए घर-घर दस्तक देंगे। जिन घरों में पूरी तरह से वैक्सीनेशन हो गया है वहाँ हम एक अपना स्टीकर भी लगाएंगे और जहां लिखा होगा यह घर वैक्सीनेशन युक्त है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा ने कोरोना से लड़ने के लिए हेल्थ वॉलंटियर्स पोर्टल बनाया था, हर बूथ से 4 वॉलंटियर्स रजिस्टर किए थे। 21 Nov से केंद्र के हर-घर दस्तक अभियान में बीजेपी के वॉलंटियर्स घर-घर जायेंगे और सभी नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.