दिल्ली भाजपा की कार्यकारिणी बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर होगी चर्चा: कुलजीत सिंह चहल

Ten News Network

दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि कल प्रदेश भाजपा कार्यकारणी का उदघाटन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे जिसमें राष्ट्रीय भाजपा संगठन महामंत्री बी एल संतोष, प्रदेश भाजपा प्रभारी बैजयंत जय पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, प्रदेश सह प्रभारी डॉ अलका गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी का उद्बोधन अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में होगा। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन प्रदेश की संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस कार्यकारिणी बैठक में राजनीतिक संगठन विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके अलावा दिल्ली की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और समस्या जैसे गैस चेंबर बन चुका दिल्ली, यमुना सफाई को लेकर केजरीवाल द्वारा की गई लापरवाही सहित अन्य प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी। चहल ने कहा कि इन मुद्दों के अलावा दिल्ली के विकास के लिए उठाये जाने वाले उचित कदम या योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चाएं होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.