नई दिल्ली :– दिल्ली के तीनों नगर निगमों का चुनाव होने में एक साल से भी कम समय बचा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी पूर्वी जिला से कद्दावर नेता राज कुमार बल्लन ने पार्टी बाय-बाय कहकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।
आपको बता दें कि राजकुमार फिलहाल घोंडा विधानसभा क्षेत्र से निगम पार्षद हैं। उनके कद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राज कुमार बल्लन पूर्वी नगर निगम में शिक्षा समिति में चेयरमैन भी रहे हैं।
आप पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय में राजकुमार बल्लन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद राजकुमार बल्लन ने कहा कि 1980 से भाजपा का सदस्य रहा हूं। भाजपा की केंद्र सरकार राज्य सरकारों को परेशान कर रही है। दिल्ली के लोग भाजपा के नेताओं के व्यवहार से व्यथित हैं। भाजपा छोड़ने की पीड़ा उन्हें है, लेकिन ऐसा करना जरूरी हो गया था।
गोपाल राय ने कहा केजरीवाल की नीति को देख भाजपा और कांग्रेस के नेता आप पार्टी में शामिल हो रहे है। आप पार्टी का परिवार बढ़ता ही जा रहा है। हमें उम्मीद है कि दिल्ली की जनता आने वाले नगर निगम चुनाव में आप पार्टी की सरकार बनाएगी।
खासबात यह है कि इसी साल मार्च महीने में अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों और जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेंद्र कुमार सनपाल भी आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर चुके हैं।
महेंद्र कुमार सनपाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे और मौजूदा समय में वह भाजपा सिंधी प्रकोष्ठ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष थे। महेंद्र कुमार सनपाल दिल्ली से लेकर गुजरात तक भाजपा के लिए काम किया है।
आम आदमी पार्टी में इससे पहले भी कई भाजपा के नेता शामिल हो चुके हैं। पिछले एक साल के दौरान भाजपा के दर्जनों वरिष्ठ नेता पार्टी को छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
Discover more from tennews.in: National News Portal
Subscribe to get the latest posts sent to your email.