आईपीएल : दिल्ली कैपिटल ने तैयार की टीम , जाने इस बार की लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

Ten News Network

Delhi: इस बार आईपीएल की नीलामी 2021 में पिछली बार की उपविजेता दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आठ खिलाड़ियों पर दांव लगाया है । टीम ने इंग्लैंड के टॉम करन पर सबसे ज्यादा 5.25 करोड़ रुपये खर्च किए है। इसके अलावा उसने स्टीव स्मिथ, उमेश यादव और सैम बिलिंग्स को भी अपने साथ लिया है।

 

 

दिल्ली ने तीन विदेशी और पांच भारतीय खिलाड़ी खरीदे हैं। दिल्ली की टीम उन चुनिंदा टीमों में शामिल है, जिसने आज तक दुनिया के इस सबसे लोकप्रिय टी20 टूर्नामेंट की ट्रॉफी को हासिल नही कर पाई है।

दिल्ली की टीम पिछले साल खिताबी मुकाबले तक पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन फाइनल में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस ने श्रेयस अय्यर की टीम की हवा टाइट कर दी थी। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली दिल्‍ली की टीम एकतरफा अंदाज में खिताबी जंग हार गई थी। दिल्ली कैपिटल्स टीम की गेंदबाजी और बल्‍लेबाजी में संतुलन तो दिखा लेकिन एकजुट प्रदर्शन कम ही देखने में आया। इस बार की नीलामी में टीम ने अपनी छोटी-छोटी कमियों को दूर करने वाले खिलाड़ियों को चुनकर दूर करने की कोशिश की है।

 

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के रिटेन किए गए और नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्‍ट

 

रिटेन प्‍लेयर्स : श्रेयस अय्यर, कगिसो रबाडा, मार्कस स्‍टोइनिस, इशांत शर्मा, अजिंक्‍य रहाणे, क्रिस वोक्‍स, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरॉन हेटमायर, प्रवीण दुबे, प्रथ्‍वी शॉ, ललित यादव, एनरिक नॉर्किया, आवेश खान, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, अमित मिश्रा.

नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ- 2.20 करोड़ रुपये

उमेश यादव- 1 करोड़ रुपये

रिपल पटेल- 20 लाख रुपये

विष्णु विनोद- 20 लाख रुपये

लुकमान मेरिवाला- 20 लाख रुपये

टॉम करन- 5.25 करोड़ रुपये

एम सिद्धार्थ- 20 लाख रुपये

सैम बिलिंग्स- 2 करोड़ रुपये

Leave A Reply

Your email address will not be published.