टीईक्यूआईपी फैकल्टी का लगातार प्रदर्शन जारी , कहा- खुशी का त्यौहार ‘होली’ हम नही मना पाएंगे

Ten News Network

नई दिल्ली :– होली का त्यौहार कल है , सभी को पता है कि अधिकतर लोग होली अपने परिवार के साथ मनाते है , लेकिन इस बार की होली अपने परिवार के साथ टीईक्यूआईपी फैकल्टी नही मना पाएगी , उनका कहना है कि हम चिंता में है कि खुशी का त्यौहार होली कैसे मनाए , क्योंकि होली के बाद हम बेरोजगार हो जाएंगे।

 

प्रदर्शन कर रहे प्रोफेसरों का कहना हैं कि अपनी माँगो को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन जारी है। हमारी एक ही मांग है कि जो हमारी सेवा 31 मार्च को खत्म हो रही है , उसे बढ़ाया जाए , जिससे विद्यार्थियों का भविष्य अंधेरे में न जा सके।

 

साथ ही उन्होंने कहा कि हमे सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है , लेकिन हमें लिखित में चाहिए। अगर आज हमे शिक्षा मंत्री की तरफ से पत्र मिल जाता है तो हम अपने परिवार के साथ होली मना पाएंगे।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एचआरडी मंत्री ने 3 वर्षो के लिए हमे बच्चों को पढ़ाने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में भेजा था , जो 31 मार्च तक समय पूरा हो रहा है। जिसके बाद हम बेरोजगार हो जाएंगे , साथ ही हमारा भविष्य के साथ साथ छात्रों का भविष्य भी अंधेरे में चला जायेगा।

 

 

हमारी माँग है कि एमओयू के तहत किए गए वादों को पूरा किया जाए एवं वेल परफार्मिंग फैकल्टी को रिटेन किया जाए , जोकि एमओयू एवं पीआईपी का एक महत्व बिंदु है, क्योंकि बिना teqip फैकल्टी के teqip प्रोजेक्ट सफलता की परिकल्पना व्यर्थ है।

 

 

बता दे कि इन प्रोफेसरों को भारत सरकार के एचआरडी मंत्री ने उन राज्यों में भेजा था , जहाँ इंजीनियरिंग कॉलेज की हालत खराब थी , बच्चों को उच्च शिक्षा नही मिल रही थी , कॉलेजों की लैब पर धूल चढ़ी हुई थी , उन्होंने वहाँ जाकर मेहनत करके शिक्षा को दुरस्त किया , छात्रों को उच्च शिक्षा दी , अब 31 मार्च के बाद ये सभी प्रोफेसर बेरोजगार हो जाएंगे , क्योंकि हमारी सेवा 31 मार्च को खत्म हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.