नई दिल्ली :– दिल्ली में तेजी से बढ़ते ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार एक्शन मोड में आ गई है। आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रियों, अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।
वही इस बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। केजरीवाल ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है।केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, ब्लैक फंगस बीमारी के बढ़ते मामलों को लेकर अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
हमें इस बीमारी को बढ़ने से भी रोकना है और जिनको ये बीमारी हो रही है उन्हें जल्द से जल्द बेहतर इलाज देना है। इस बीमारी की रोकथाम और इलाज के लिए बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए-
1- ब्लैक फंगस के इलाज के लिए एलएनजेपी, जीटीबी और राजीव गांधी अस्पताल में सेंटर बनाए जाएंगे , जिसमे ब्लैक फंगस का ईलाज किया जाएगा।
2- इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का पर्याप्त मात्रा में प्रबंध होगा। जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।
3- बीमारी से बचाव के उपायों को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना।
गौरतलब है कि बुधवार को एलजी ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक रखी थी। इसमें सीएम अरविंद केजरीवाल, डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया, मुख्य सचिव, तीनों निगमायुक्त और दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी शामिल हुए थे। इस बैठक में भी ब्लैक फंगस की समस्या को लेकर चर्चा हुई थी।