नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेसबर्ता को सम्बोधित करते हुऐ दिल्ली की पूर्व विधायक अल्का लाम्बा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द फरार है। वें अपनी राजनीतिक प्यास बुझाने के लिए दिल्ली की जनता को प्यासा छोड़ बहार के अन्य राज्यों उत्तराखण्ड़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा तथा गुजरात में अपनी पार्टी का सरकारी खर्चों से व दिल्ली की जनता के टैक्स के पेसों पर प्रचार कर रहे है।
उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण आज दिल्ली में कई समस्याऐं पैदा हो चुकी है जैसे- कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कोई तैयारी नहीं, राजधानी में जल संकट, बेरोजगारी में वृद्धि, इस भीषण गर्मी में कई कॉलोनियों में घण्टों पॉवर कट, कोरोना की वेक्सीन न होना इत्यादि। आज की इस प्रैसवार्ता में पूर्व विधायक अलका लाम्बा के अलावा कांग्रेस नेता श्री परवेज आलम भी मौजूद थे।
अलका लाम्बा ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के फर्जी विकास मॉडल दिखाकर जनता को गुमराह कर रहे है। आज पूरी दिल्ली में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, दिल्ली के कई कॉलोनियों में पीने का पानी ही नहीं आ रहा है और अगर कहीं आ भी रहा है तो वो पीने योग्य है ही नहीं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द ने पिछले 6 सालों में प्रचार पर 805 करोड़ रूपए खर्च किए है और इस साल के बजट में 467 करोड़ रूपए प्रचार के लिए आवंटित किए गए है। अगर अरविन्द केजरीवाल इसी प्रकार दिल्ली की जनता से टैक्स के रूप में लिया गया पैसा अपनी पार्टी के विज्ञापन व प्रचार पर यू ही लूटातें रहेंगे तो दिल्ली में क्या विकास होगा?
उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली की जनता करोना की आर्थिक मार से उभरी ही नहीं है लेकिन दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द द्वारा पेट्रोल व डीजल पर बढ़ाए गए वैट की मार से जनता को आर्थिक संकट में डाल दिया है। दिल्ली में बेरोजगारी दर 45.6 प्रतिशत है, दिल्ली बेरोजगारी में देश में नम्बर-1 पर है। आज चारो तरफ मंहगाई आसमान छू रही है, और ऐसे में दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द आर्थिक मार का दोहरा प्रहार कर रहे है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस की शीला दीक्षित की सरकार थी उस समय विकास हुआ और जनता खुशहाल थी परन्तु दिल्ली को बद हाल कर जनता की दुर्गति आज केजरीवाल ने कर दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को पेट्रोल व डीजल पर वैट से राहत दिलाने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने केजरीवाल से लगातार मांग कर रहे है अगर सच में अरविन्द दिल्ली की जनता के सच्चे हितैषी है तो वें उनके द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल व डीजल पर वैट को कम कर के दिल्ली की जनता को राहत दें।
दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लाम्बा ने प्रैस संवाददाताओं को बताया कि दिल्ली के मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में 200 युनिट बिजली मुफ्त देने का वायदा किया हुआ है और अब वें पंजाब, उत्तराखण्ड राज्य में अपनी पार्टी का विज्ञापन कर रहे है कि वें वंहा 300 युनिट तक बिजली मुफ्त देंगे। अलका लाम्बा ने अरविन्द केजरीवाल जी से सवाल किया कि आप दिल्लीवासियों को तो 200 युनिट तो दे नहीं पा रहे हो और पंजाब व उत्तराखण्ड को 300 युनिट बिजली मुफ्त देने का वायदा कर रहे हो।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में करोना की तीसनी लहर आने वाली है तो उसको लेकर भी मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल की कोई तैयारी ही नहीं है। बताया जा रहा है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्याद घातक है, उन्होंने कहा कि अगर तीसरी लहर को लेकर मुख्यमन्त्री अरविन्द की कहीं चूक हुई तो बच्चों के माता-पिता अरविन्द केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेंगे। कांग्रेस के बार-बार चैताने के वावजूद दिल्ली मुख्यमन्त्री अरविन्द ने सही समय पर सही कदम नहीं उठाए थे और आज भी तीसरी लहर को लेकर कांग्रेस दिल्ली मुख्यमन्त्री अरविन्द बार-बार चैता रही है। उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि आखिर अभी तक हास्पिटल में आक्सीजन प्लांट, आई.सी.यू. बैड्स, वेन्टीलेटर तथा नए वार्ड बनाने का काम क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीसरी लहर में आने वाली हर समस्या से लड़ने के लिए जनता के साथ हर समय खड़ी है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली मुख्यमन्त्री अरविन्द दिल्ली की जनता को समस्याओं से निजात ही नहीं दिलाना चाहते है वें केवल केन्द्र सरकार को दोषी ठहराते रहते है। उन्होंने केजरीवाल से सवाल किया कि अगर केन्द्र सरकार उनकी मदद नहीं करेगी तो क्या वें हाथ पर हाथ रखे बैठे रहेंगे, आखिर क्या होगा दिल्ली की जनता का? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी-टीम हैं, ये दोनो पार्टीयां आपस में मिली हुई है। इन दोनों पार्टियों ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है।