बड़ी खबर : कांग्रेस की निगम पार्षद सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल , पढें पूरी खबर

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– कांग्रेस पार्टी की निगम पार्षद, पूर्व निगम पार्षद सहित प्रदेश कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

 

प्रदेश कार्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान आदेश गुप्ता ने पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस नेत्री व पूर्वी दिल्ली नगर निगम के झिलमिल वार्ड से निगम पार्षद गीतिका पंकज लूथरा और पूर्व निगम पार्षद कांग्रेस नेता पंकज लूथरा सहित सैकड़ों कांग्रेसी नेताओं को भाजपा में शामिल किया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी नवीन कुमार, शाहदरा जिला प्रभारी पंकज जैन और शाहदरा जिला अध्यक्ष रामकिशोर शर्मा उपस्थित रहे।

 

आदेश गुप्ता ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि जिस तरह से गीतिका और पंकज लूथरा ने जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभाई है, हमेशा लोगों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहे हैं और लोगों के बीच लोकप्रिय रहे हैं, उनका भाजपा में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

 

 

आज कांग्रेस का वजूद लगभग समाप्ति की ओर है। भाजपा ने हमेशा से समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। मैं गीतिका और पंकज लूथरा के साथ अन्य कांग्रेस नेता जो आज भाजपा परिवार के सदस्य हुए हैं, उन्हें बधाई देता हूं और बहुत शुभकामनाएं देता हूं।

 

 

भाजपा में शामिल होने पर पंकज लूथरा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली को देखते हुए, चाहे वो राम मंदिर की बात हो या धारा-370, हम उनसे बहुत प्रभावित हुए और आज हम गीतिका पंकज लूथरा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसके लिए मैं प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को धन्यवाद देता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.