किसानों के भारत बंद के समर्थन में दिल्ली कांग्रेस के महिला मोर्चा ने निकाली रैली, रोड किया जाम

ROHIT SHARMA / ABHISHEK SHARMA

तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा किए गए ‘भारत बंद’ के समर्थन में दिल्ली कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकतार्ओं ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयकर कार्यालय (आईटीओ) चौक के पास यातायात को रोक दिया।

दिल्ली महिला मोर्चा की अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में महिलला कार्यकर्ताओं ने विकास मार्ग पर यातायात रोक दिया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

उन्होंने आईटीओ फ्लाईओवर पर ‘भारत बंद के किसानों के समर्थन में’ बैनर भी लगाए। पूर्वी दिल्ली से मध्य दिल्ली को जोड़ने वाले विकास मार्ग पर यातायात को रोकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए।

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हुए भारत बंद का आह्वान किया है। शनिवार को किसान नेताओं की सरकार के साथ पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। अब अगले दौर की बातचीत बुधवार दोपहर को होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.