महिला कांग्रेस का दिल्ली में प्रदर्शन, अमृता धवन ने महंगाई और नयी आबकारी निति को लेकर केजरीवाल और मोदी पर साधा निशाना

Ten News Network

Galgotias Ad

New Delhi: देश में बढ़ती महंगाई और दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने रसोई गैस और अन्य आवश्यक सामग्रियों के मूल्यों में बढ़ोतरी के विरोध में दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार खिलाफ नारे लगाए।

अमृता धवन ने टेन न्यूज से बात करते हुए कहा की आज महंगाई आसमान छू रही है, लोगों के पास पैसे नहीं है, जनता इस केंद्र और राज्य की दिल्ली सरकार से त्रस्त हो गई है। जिस उज्ज्वला योजना की बात मोदी सरकार करती थी आज गरीबों के पास पैसे नहीं है गैस खरीदने के लिए।

सरकार के पास विज्ञापन कर खर्च करने के लिए बहुत पैसे हैं लेकिन आम जनता का भला करने के लिए ये केंद्र और राज्य में बैठी सरकार कुछ नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के मूल्यों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर रही है और आगे भी ये आंदोलन और प्रदर्शन जारी रहेगा। आज महंगाई अपने चरम सीमा पर है | 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, इसके दाम प्रति सिलेंडर 75 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।

अमृता धवन ने कहा कि आज महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है, दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को शराब का कारखाना बना दिया है। प्रधानमंत्री देश की बहन बेटियों की दर्द को समझते नहीं है, आर्थिक स्थिती बहुत खराब है, एलपीजी सिलेंडर को लोग छोड़ कर फिर से चूल्हे जलाने को मजबूर हैं। मोदी जी ने कहा था कि जिनके पास रोजगार नहीं है वो पकौड़े तलें तो पकौड़े तलने के लिए भी तो तेल चाहिए, पानी में थोड़ी न पकौड़ा ताला जाता है।

दिल्ली में लगातार बलात्कार और रेप के मामले बड़ रहे हैं केजरीवाल महिला सुरक्षा के मसले पर पूरे तरीके से फेल है। महिला कांग्रेस के इस आंदोलन का असर सरकार पर पड़ेगा और इस मुद्दे पर सरकार को झुकना भी पड़ेगा। सरकार के नीतियों के खिलाफ एआईसीसी का कार्यक्रम जन जागरण मार्च देश के अलग अलग कोने में हो रहा है।

उन्होंने कहा की प्रियंका गांधी ने जो नारा दिया है लड़की हूं लड़ सकती हूं इसी आधार पर देश की हर लड़की अपने खिलाफ हो रहे जुर्म को लेकर प्रदर्शन कर रही है। लड़की के अंदर एक अलग ताकत होती है उसे जीवित करने के लिए प्रियंका जी ने ये नारा दिया है लड़की हूं लड़ सकती हूं।

अमृता धवन ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल जी जो पंजाब में महिलाओं को एक हजार देने का वादा किए हैं पहले दिल्ली की महिलाओं को दें, जो योजनाएं आज बंद है दिल्ली के अंदर उसे चालू करें। दिल्ली का पैसा लूट कर केजरीवाल पंजाब में प्रचार कर रहे हैं इससे कुछ होने वाला नहीं है। जैसे बीजेपी का पंद्रह लाख नहीं आया वैसे केजरीवाल का भी एक हजार नहीं आने वाला है।

डीटीसी में मुफ्त सफर केजरीवाल ने शुरू किया लेकिन आज बस स्टैंड पर महिलाओं के लिए बस नहीं रुकती है।

बहुत महिलाएं कहती है की बस के इंतजार में खड़ी रहते है और बस वाले रोकते नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसा मुफ्त का सफर क्या करना जो सफर करने का हमे मौका हीं ना मिले, ये सिर्फ दिखावटी वादे हैं जो केजरीवाल करते रहते हैं। धरातल पर स्थिति बहुत खराब है और इनकी पोल खोलना बहुत जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.