कोरोना पीड़ित पुलिस कांस्टेबल ने खोली दिल्ली सीएम के दावों की पोल, वीडियो वायरल, देखें
Rohit Sharma
नई दिल्ली :– पूरे देश में महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा मामले राजधानी दिल्ली में हैं | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बार-बार प्रेस वार्ता करते हुए ऐलान कर रहे हैं कि दिल्ली सरकार ने हालातों पर काबू किया हुआ है , लेकिन दिल्ली में आम आदमी की तो छोड़िए, कोरोना के मरीजों की स्थिति देखकर आप हैरान रह जाएंगे |
दिल्ली के तिलक नगर थाने के तिलक विहार पुलिस चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल सचिन कुमार तोमर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है | बता दें कि सचिन कुमार तोमर कोरोना पीड़ित हैं और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं |
सचिन ने अपनी वीडियो में कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से कोरोना वायरस के मरीजों को कई सुविधा नहीं दी जा रही है | सचिन अपनी वीडियो में कह रहे हैं कि अस्पताल के एक ही कमरे में करीब 20 मरीजों को भर्ती किया गया है और सभी के लिए एक ही टॉयलेट है |
सरकार ने मरीजों के लिए न तो साफ तकिए मुहैया कराए हैं और न ही जरूरत की अन्य चीजें | दिल्ली पुलिस के कर्मचारी ने वीडियो में कहा है कि मरीजों को बुखार और गले में दर्द की शिकायतें हैं , लेकिन किसी को दवाएं नहीं दी जा रही हैं |
इतना ही नहीं, अस्पताल में मरीजों के लिए गरम पानी तक की सुविधा नहीं है | सचिन तोमर ने निश्चित तौर पर दिल्ली के मुख्यमंत्रियों के उन सभी दावों की पोल खोलकर रख दी है, जिसमें वे दिल्लीवासियों को बेहतर सुविधाएं देने का दावा कर रहे हैं |
पुलिस कॉन्सटेबल ने आगे बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए वहां न तो हैंड सैनिटाइजर है और न ही हैंड वॉश | सभी मरीजों के लिए टॉयलेट में केवल एक ही साबुन रखा गया है, जिसका सभी लोग इस्तेमाल कर रहे हैं | सचिन तोमर ने वीडियो के जरिए मरीजों के लिए अस्पताल में बेहतर सुविधाओं की मांग की है |

