दिल्ली क्राइम ब्राँच ने हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में असलहे बरामद

ROHIT SHARMA / PRERIT CHAUHAN

Galgotias Ad

दिल्ली :– दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने हथियार तस्करों को गिरफ्तार करके एक बड़ी कामयाबी हासिल की है | आपको बता दे की राजधानी दिल्ली में आए दिन भारी मात्रा में हथियार बरामद किए जा रहे है | वही दिल्ली पुलिस की अलग अलग यूनिट लगातार दिल्ली में बढ़ रही हथियार तस्करी पर रोक लगाने में जुटी हुई है |

दिल्ली पुलिस की हथियार तस्कर को पकड़ने के इस मुहिम के बीच अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने 28 पिस्टल बरामद की है | दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सलमूदीन और भगत नाम के 2 हथियार तस्कर को दिल्ली के सराय काले खाँ के पास बने मिलेनियम पार्क के पास से गिरफ्तार किया है |

ये दोनों ही हथियार तस्कर दिल्ली के बदमाशो को हथियार की डिलीवरी करने की फिराक में थे | जिसकी सुचना मिलते ही क्राइम ब्रांच टीम ने मौके पर इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया |

पूछताछ में इन दोनों ही हथियार तस्करो ने बताया की ये दोनों ज़ब्त की गई 28 पिस्टल को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से दिल्ली बदमाशो को बेचने के लिए लाए थे | ये दोनों हथियार तस्कर 7 से 8 हजार में ये मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से पिस्टल लाते थे और 25 से 30 हज़ार में दिल्ली के बदमाशो को पिस्टल बेच दिया करते थे |

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को आशंका है की इन्ही बदमाशो को बेची गयी पिस्टल का इस्तेमाल दिल्ली में स्नैचीग की वारदातों के किया जाता है | दिल्ली क्राइम ब्रांच अब मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर कार्यवाही करने की फिराक में लग गयी है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.