डीसीपी दिल्ली ने की लोगों से अपील, चेकिंग में पुलिस का दें साथ और पटाखे ना जलाएं

Ten News Network

New Delhi: दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित पालिका बाजार के नज़दीक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे लोकल फॉर वोकल कैंपेन को बढ़ावा देने के संदर्भ में लोगों के बीच मिट्टी से बने दिए और मिठाइयां बांट कर दिवाली की शुभकामनाएं दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नई दिल्ली डीसीपी दीपक कुमार यादव ने लोगों के बिच दिए और मिठाई बांट कर दिवाली की शुभकामनाएं दी। बतौर मुख्य अतिथि दीपक कुमार ने कहा की दिवाली रौशनी का पर्व है, आपस में इसे मिल जुलकर मनाएं, प्रेम और शांति से बिना किसी भेदभाव के इस पर्व को मनाना है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की सरकार के तरफ से जारी दिशा निर्देश का पालन करें, पटाखे नहीं जलाएं, अगर आपको किसी व्यक्ति या किसी ऐसे गतिविधि पर संदेह हो तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए उचित इंतजाम किए है, अगर पुलिस आपकी तलाशी लेती है तो उनकी मदद करें। इस बार दिवाली को देखते हुए दिल्ली पुलिस के तरफ से सुरक्षा के संदर्भ में अलग अलग क्षेत्रों में बेरेकेडिंग की गई है, हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है, आप खुशी से बिना अफवाहों पर ध्यान दिए इस पर्व को मनाएं, दिल्ली पुलिस आपके सेवा में तत्पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.