दिल्ली में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों का बयान , वेतन पूरा न मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– पूरा वेतन न मिलने पर हिंदू राव अस्पताल के डॉक्टरों ने अस्पताल में विरोध दर्ज कराया। आपको बता दे कि वेतन न मिलने पर डॉक्टरों ने एमसीडी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया था , साथ ही हड़ताल पर चले गए , जिसके चलते एमसीडी ने एक महीने का वेतन सभी डॉक्टरों को दे दिया , लेकिन तीन महीने का वेतन अभी भी रुका हुआ है |

महज एक महीने का वेतन मिलने से असंतुष्ट डॉक्टरों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा , साथ ही हड़ताल को खत्म नहीं किया | जिसके कारण एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारीयों की चिंता बढ़ने लगी है |

डॉक्टरों का कहना है कि जब तक पूरे चार महीने का वेतन नहीं मिल जाता है, डॉक्टरों का यह संघर्ष जारी रहेगा। बीते रविवार से अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर है। अभी तक डॉक्टरों को एक महीने का वेतन दिया गया है।

अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के उपाध्यक्ष डॉ. सागरदीप ने कहा कि एक महीने का वेतन काफी नहीं है। जब तक पूरे चार महीने का वेतन नहीं मिल जाता है, डॉक्टरों का यह संघर्ष जारी रहेगा।

उनका कहना है कि डॉक्टर्स पिछले हफ्ते रविवार से हड़ताल कर रहे हैं। उससे पहले सांकेतिक तौर पर प्रदर्शन करके अपना विरोध जताया था। जून महीने की 15 तारीख के बाद का पूरा वेतन अभी तक नहीं मिला है। जो एक महीने का वेतन जारी किया गया है वह भी सब को नहीं मिला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.