एमसीडी अपने कर्मियों को देने में फेल , दिल्ली सरकार ने जारी किए 1051 करोड़ : मनीष सिसोदिया

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों की तनख्वाह के लिए जारी राशि की जानकारी दी। नगर निगम के खिलाफ तल्ख तेवरों के साथ सिसोदिया ने कहा कि ये देखने मे आ रहा है कि दिल्ली नगर निगम अपने करप्शन और अव्यवस्था की वजह से अपने कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दे पा रहा है।

 

स्वास्थ्य कर्मियों की तनख्वाह तक नहीं मिल पा रही जबकि यह लोग अपनी जान दांव पर लगाकर जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बेशक हमारे पास संसाधन और राजस्व लॉकडाउन की वजह से कम आ रहा है लेकिन इसके बावजूद 1051 करोड़ रुपये दिल्ली नगर निगम के लिये राशि जारी की है।

 

दिल्ली नगर निगम यह सुनिश्चित करें कि दिल्ली सरकार से जारी हुआ यह पैसा किसी और काम में ना लगाया जाए, बल्कि कर्मचारियों की तनख्वाह देने में लगाया जाए।

 

मनीष सिसोदिया ने बताया कि ईस्ट एमसीडी -367 करोड़, नार्थ एमसीडी- 432 करोड़, साऊथ एमसीडी- 251 करोड़ रुपये दिए गए हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि चाहे दिल्ली सरकार के पास कितने भी कम संसाधन हो, हमें कर्मचारियों की तनख्वाह का ध्यान रखना ही पड़ेगा।

 

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से थोड़ी राहत मिली है पिछले कुछ दिनों की तुलना में अब कोरोना संक्रमणके मामलों में गिरावट देखी जा रही है. जहां पिछले सप्ताह पॉजीटिविटी रेट 18 के आस-पास था वो आज की तारीख में घटकर 11.32 फीसदी तक जा पहुंची है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.