दिल्ली सरकार लेने जा रही है बड़ा फैसला, तिकरहित लोगो की पब्लिक प्लेसेस में एंट्री पर लग सकती है रोक

Ten News Network

New Delhi: कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि ये वैरिएंट कम से कम 23 देशों में फैल चुका है। WHO प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने कहा कि ओमिक्रॉन WHO के छह में से पांच क्षेत्रों के कम से कम 23 देशों में पैर पसार चुका है। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट अभी कहीं ज्यादा देशों में फैलेगा।

आपको बतादें की दिल्ली सरकार लगातार इस वैरीयेंट को रोकने के लिए केंद्र सरकार से बाहर से आने वाले फ्लाइट को रोकने के लिए पत्र लिख रही है। दिल्ली सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, अब तक जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है उनको दिल्ली मेट्रो, डीटीसी बसों, सिनेमा हॉल, मॉल, धार्मिक स्थलों, रेस्टोरेंट, स्मारकों, सार्वजनिक पार्कों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर जाने से 15 दिसंबर से प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को अगर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मंजूरी मिल जाती है तो टीकारहित लोगों को दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में यात्रा के अलावा अन्य पब्लिक प्लेस पर जाने से 15 दिसंबर से रोक लगाई जा सकती है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इन प्लेस पर जाने के लिए उन्हीं लोगों को अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा ली है।

इसके अलावा टीकाकरण कराने वालों को नकद पुरस्कार या छूट जैसे प्रोत्साहन देने का सुझाव दिया गया है। आपको बतादें कि इससे पहले कई यूरोपीय देशों में इस तरह के ऑफर दिए जा चुके हैं और दिल्ली सरकार का यह सुझाव उससे मिलता-जुलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.