दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 8 रुपए सस्ता हुआ पैट्रोल

Ten News Network

New Delhi: दिल्लीवासियों को मंहगाई से बड़ी राहत मिली है | दिल्ली सरकार ने कैबिनेट के बैठक में फैसला लेते हुए पेट्रोल पर लगने वाले वैट को घटा दिया है। सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में पेट्रोल पर वैट घटा दिया है, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपये सस्ता हो गया है।

आपको बतादें कि सरकार की तरफ से पेट्रोल पर लगे VAT को 30% से घटाकर 19.40 फीसदी कर दिया गया है। इससे दिल्ली में पेट्रोल की कीमत मौजूदा करीब 103. 97 रुपये से घटकर करीब 95.97 रुपये हो जाएगी।

आपको बतादें कि केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली के मौके पर लोगों को बड़ी राहत देते हुए एक्साइज ड्यूटी पेट्रोल पर पांच और डीजल पर दस रुपये कम कर दी थी। इसके बाद दिल्ली में कांग्रेस पार्टी और बीजेपी लगातार केजरीवाल सरकार पर पेट्रोल और डीजल पर वैट घटने को लेकर दबाव दाल रही थी |

दिल्ली में इस समय एक लीटर पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपये है। नई कीमत आज रात से लागू हो जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.