सौरभ भारद्वाज का बयान, बीजेपी को वोट देने वालों की संख्या घटी, आप पार्टी को मिला लोगों का समर्थन

Ten News Network

नई दिल्ली:– आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आज प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा की ओंछी राजनीति से दिल्ली की जनता बेहद नाराज है और इसलिए एमसीडी उपचुनाव में भाजपा का वोट शेयर घट गया है, जबकि आम आदमी पार्टी के वोट में बड़ी बढ़ोत्तरी हुई है।

 

भाजपा दिल्ली प्रमुख आदेश गुप्ता ने पाॅश काॅलोनियों की साफ-सफाई न करा कर और रोज सीएम अरविंद केजरीवाल से पैसे मांग कर छोटी राजनीति की, इससे भाजपा का पारंपरिक वोट बैंक भी नाराज है।

 

उन्होंने पार्टियों को मिले वोट शेयर की जानकारी देते हुए कहा कि कल्याणपुरी वार्ड में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 33 प्रतिशत से बढ़कर 56 प्रतिशत हो गया है, जबकि भाजपा समेत सभी पार्टियों का वोट शेयर घट गया है। अब भाजपा को जाग जाना चाहिए, क्योंकि उसका अपने गढ़ शालीमार बाग में भी वोट शेयर 48 प्रतिशत से घट कर 36 हो गया है।

शालीमार बाग की पाॅश काॅलोनियों के 16 बूथों पर भाजपा का वोट शेयर 45 प्रतिशत से घट कर 40 हो गया, जबकि ‘आप’ का वोट शेयर 35 से बढ़ कर 53 प्रतिशत हो गया। इन आंकड़ों से साफ है कि अब भाजपा का पारंपरिक वोटर कहा जाने वाला बिजनेस वर्ग भी भाजपा से खिसक कर आम आदमी पार्टी में आ रहा है।

 

यह जो पूरा-पूरा का सीटों का बदला हुआ है, यह सब इसलिए नहीं है कि कांग्रेसी कम हो रही है, भाजपा कम हो रही है, बसपा कम हुई है, बल्कि भाजपा का जो पारंपरिक वोटर बिजनेस वर्ग था, वह अब भाजपा से खिसक कर आम आदमी पार्टी में आ रहा है। मैं यह सूचना भाजपा और भाजपा के ऊपर की लीडरशिप को भी इस प्रेस वार्ता के माध्यम से देना चाहता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.