नवाब मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस, एनसीपी ने किया विरोध प्रदर्शन। मोदी-शाह को बताया तानाशाह

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (24/02/22): दिल्ली में आज नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी व दिल्ली प्रदेश नेशनलिस्ट युवा कांग्रेस एवं अन्य संगठित संगठनों द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा की जा रही बदले की कार्यवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से जुड़े धन शोधन के एक मामले में बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था। एनसीपी नेता नवाब मलिक से ईडी ने सुबह पूछताछ शुरू की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा कि मैं लड़ूंगा, डरूंगा नहीं।

इसी मुद्दे पर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा हथियार के तौर पर प्रयोग की जा रही सरकारी जांच एजेंसियों का जिस प्रकार विपक्ष के नेताओं के विरुद्ध गैर कानूनी दुरुपयोग किया जा रहा है और न्याय अधिकार की हर आवाज को दबाया जा रहा है। शंकर रहे लोगों ने कहा कि आज सरकार तानाशाही हो गई है लोगों की आवाज नहीं सुन रही है।

विरोध प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा कि सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर कर विपक्ष की आवाज में दबाने की कोशिश कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़े शब्दों में गिरफ्तारी की निंदा करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन गांधी पीस फाउंडेशन से भाजपा मुख्यालय तक किया लेकिन उन्हें प्रशासन के आईटीओ पर रोक लिया। हेयर स्टाइलिस्ट कांग्रेस पार्टी व नेशनल लिस्ट युवा कांग्रेस के संयुक्त प्रदर्शन पर मुख्य रुप से नेतृत्व योगानंद शास्त्री दिल्ली प्रदेश एसीपी ने किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.