आज जल बोर्ड ने िफर से लोगों को पानी के नये AMR मीटर लगाने के नोटिस भेजें

आज जल बोर्ड ने िफर से लोगों को पानी के नये AMR मीटर लगाने के नोटिस भेजें जिसका जवाब URD की एक्सपर्ट टीम ने तैयार कर RWA व जिनको नोटिस मिले थे उनके द्वारा जल बोर्ड को भेज दिया है । हैरानी की बात है कि आज मीडिया के माध्यम से ये ख़बर कई अख़बारों में सुर्ख़ियो में रही पर जल बोर्ड की हिम्मत देखिए की आज की तारीख़ का ताज़ा नोटिस जल बोर्ड द्वारा भेजा जा रहा है ।

हम आपकी जानकारी में कुछ पानी के बिल भी दिखा रहे है जहाँ पर इन मीटरों के लगने के बाद किस तरह से बिलों में बढ़ोतरी हुई है जिससे ये साफ़ दिख रहा है कि ये AMR मीटर किस तरह हवा का बिल भी वसूल रहे है ये शिकायतें लगातार हमें कई RWA के माध्यम से मिल रही है साथ ही की उनके क्षेत्र में लगातार जल बोर्ड की मिलीभगत से इन कम्पनियों के कर्मचारी लोगों को इन मीटरों को लगाने के लिए धमका रहे है । क्योंकि दिन के वक़्त घर पर ज़्यादातर महिलाएँ ही होती है जिनको ये लोग कहते है कि इन मीटरों को लगाने के लिए आपसे सिर्फ़ 400रू ही लिए जायेंगे जबकि इन मीटरों को लगा कर जल बोर्ड से हज़ारों रू का भुगतान ये कम्पनियाँ ले लेंगी जो की हम लोगों की टैक्स से या टैरिफ़ बढ़ाकर जनता से वसूला जायेगा ।

कल तक हमारे मुख्यमंत्री जी कहते थे कि कोई ग़लत काम करें तो उनको बताये कल जब हम उनसे मिलने का समय लेने गये तो पता चला की उनकी ये बातें कोरा दिखावा है पहले तो हमें ये कहा गया कि दफ़्तर से फ़ोन आने पर ही हमें समय मिलेगा जब हमने कहा कि आप दफ़्तर में फ़ोन करके पता कर ले की हम एक ज़रूरी ख़त देना चाहते है तो भी कहा गया कि फ़ोन आने पर ही ख़त दे सकते है जब हमने पूछा कि उनको कैसे पता चलेगा कि कोई उनके लिए ख़त देने आया है तो कोई जवाब नही था । काफ़ी देर के बाद हमने मुख्यमंत्री के हैलप डैकस पर जा कर बताया की ये परेशानी आ रही है तो हमें कहा गया की आप ख़त छोड़ दे आपको इसकी प्राप्ति की सूचना दे दी जायेगी मगर समय नहीं मिल सकता अगर आपको उनसे मिलना है तो आप यूपी जा कर मिले ये दिल्ली का भाग्य है कि जिस समस्या से पूरी दिल्ली परेशान है उसके लिए दिल्ली को दूसरे राज्य में जाकर मिलना पढ़ेगा तो सचिवालय को भी यूपी ही भेज देना चाहिए

delhi-jal-board-2.pdf

Leave A Reply

Your email address will not be published.