दक्षिणी भारत में मानवाधिकार कार्यकताओं की हुंकार
दक्षिणी भारत में मानवाधिकार कार्यकताओं की हुंकार आई.एच.आर.पी.सी चेयरमैन ने किया बैंगलोर दौरा नई दिल्ली। दक्षिण भारत में दिन प्रतिदिन बढ़ते क्राइम व मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए बैंगलोर में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा समिति के नेशनल चेयरमैन चैधरी जमशेद आलम ने बैठक ली। चैधरी जमशेद आलम ने इस अवसर पर का स्टेट काउंसिल के पदाधिकारियों के साथ मानवाधिकारों पर चर्चा की तथा भविष्य की रणनीती पर विचार किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर स्थानीय समस्याओं व मानवाधिकार हनन संबंधी घटनाओं के विरूद्ध एकजुट होकर लड़ना होगा तथा शासन प्रशासन के सम्मुख अपने मुद्दों को मज़बूती के साथ उठाना होगा। उन्होंने कहा की दक्षिण भारत में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को मुहिम बढ़ाने की जरूरत है, जिसके लिए वह जल्द ही संगठन विस्तार के लिए एक बड़ा अभियान इस क्षेत्र में छेड़ेंगें। उन्होंने घोषणा की है कि जल्द ही इस बाबत बैंगलोर में एक बड़ी सभा भी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर श्री के.एच. सैयद (चेयरमैन साउथ इंडिया जोन आई.एच.आर.पी.सी), डाॅ॰ बी.वी. शेषमूर्ति, जी.एम. साहिबजादा, मीर अनीस, सैयद ख़ालिद अहमद, चै॰ यूसुफ अली, बी.एल नागेश, जोली बेस्टिन आदि मौजूद थे।
Comments are closed.