नई दिल्ली :– दिल्ली में ऑक्सीजन किल्लत पर गठित टीम ने एक बड़ा खुलासा किया , जिसमे बताया गया कि केजरीवाल ने जरुरत से 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन डिमांड की। वही इस खुलासे से बीजेपी केजरीवाल पर हमलावर है।
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पहले केजरीवाल ने कोरोना की तैयारी नहीं की, फिर ज्यादा ऑक्सीजन की मांग करने लगे , जिस कारण दिल्ली को जरुरत से 4 गुना ज्यादा ऑक्सीजन मिली। इस कारण अन्य राज्यों को ऑक्सीजन नहीं मिल पायी, लोगो की मौत हुई।
साथ ही उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के हाथ खून से सने हैं, उनके खिलाफ हत्या का मुकदमा तुरंत दर्ज हो। सुप्रीम कोर्ट की ऑक्सिजन ऑडिट टीम ने जो खुलासा किया है उससे केजरीवाल सरकार कठघरे में खड़ी हो गई है।
समिति ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब देशभर में ऑक्सिजन के लिए हाहाकार मचा हुआ था, तब दिल्ली सरकार ने जरूरत से 4 गुना ज्यादा ऑक्सिजन की मांग की थी।दिल्ली सरकार को जरूरत से ज्यादा ऑक्सिजन पूर्ति के कारण देश के 12 राज्यों को ऑक्सिजन संकट का सामना करना पड़ा।
आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सहित 12 राज्यों में केजरीवाल द्वारा फैलाए गए पैनिक के कारण जिन लोगों की मौत हुई है, उसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ सीएम अरविंद केजरीवाल हैं। रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि दिल्ली सरकार के मुताबिक 183 अस्पतालों को 1140 एमटी ऑक्सिजन की जरूरत थी, जबकि इन्हीं अस्पतालों ने बताया कि उन्हें सिर्फ 209 एमटी की जरूरत थी।
जब दिल्ली में ऑक्सिजन की मांग 209 एमटी थी तो आपने 1140 एमटी की मांग क्यों की अरविंद केजरीवाल ? केजरीवाल सरकार हजारों निर्दोष लोगों की मौत की जिम्मेदार है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के हाथ के हाथ खून से सने हैं, इसलिए उन्हें तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और उनके खिलाफ आपराधिक लापरवाही का मुकदमा चलना चाहिए।