बीजेपी का केजरीवाल पर हमला, कहा- दिल्ली सरकार की वजह से गंदा पानी पीने को है मजबूर दिल्लीवासी

Ten News Network

नई दिल्ली :- बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर आम आदमी पार्टी पर दिल्ली में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर हमला बोला है। भजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है और जो पानी दिल्ली में सप्लाई हो रहा है , वो भी पीने लायक नही है।

 

उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल कई बार दिल्ली के लोगों से वादा कर चुके है कि दिल्लीवासियों को पीने लायक पानी उनके घर तक पहुंचाएंगे और दिल्ली जल बोर्ड से सीधे सभी के घरों में नल से पानी मिलेगा , लेकिन 2021 हो चुकी है। अभी तक दिल्लीवासियों को पानी नही मिला, दिल्लीवासी मजबूर होकर टैंकरों से पानी ले रहे हैं।

इसके साथ ही आदेश गुप्ता ने केजरीवाल पर और दिल्ली जल बोर्ड पर हमला बोलते हुए कहा कि जब केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता संभाली थी तब भी उन्होंने दिल्लीवासियों से वादा किया था कि वह हर घर के नल तक पीने का जल पहुंचाएंगे और इसके लिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड को 45000 करोड़ रुपये भी दिए थे।

 

इसको लेकर आदेश गुप्ता ने कहा में पूछना चाहता हूँ दिल्ली के मुख्यमंत्री से की वो 45000 करोड़ रुपयों का उन्होंने क्या किया और वो अभी तक जब वह दिल्ली की सत्ता में दूसरी बार कदम रख चुके है तो वह दिल्लीवासियों को पीने का पानी उनके घर तक क्यों नही पहुंचा पाए है।

दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि डॉक्टरों का मानना है दिल्ली में अधिकतर लोग जो बीमार हो रहे है। वो गन्दे पानी की वजह से हो रहे है। उन्होंने कहा हम दिल्ली में पानी के लिए प्लांट लगाना चाहते थे। लेकिन वो फ़ाइल आजतक दिल्ली जल बोर्ड के पास है।

 

वो कभी वहां से आगे बढ़ी ही नहीं। दिल्ली जलबोर्ड ने अभी तक उस फ़ाइल को पास नही किया। उन्होंने कहा केजरीवाल गन्दी राजनीति करते रहे है, लेकिन एक बार केजरीवाल अपने बच्चों को वो पानी पिलाए , जो दिल्ली की जनता पीती है। गौतम गंभीर ने कहा पानी की किल्लत को लेकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.