दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर कर गिरफ्तार किए तीन शातिर बदमाश, नरेला हत्या मामले में थे फरार

ROHIT SHARMA

दिल्ली :– दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई । आपको बता दे कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सुनील उर्फ टिल्लु गैंग के 3 सदस्यों को एन्काउंटर में गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल टिल्लु गैंग के सदस्य फिरौती, हत्या समेत कई मामलों में वांछित चल रहे थे। वहीं मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में मारे गए तीनों लोग नरेला में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे थे।

साथ ही ये आरोपी 20 अगस्त के दिन नरेला इलाके में अरमान नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इसी हत्या के आरोपियों की पुलिस तलाश करने में जुटी हुई थी।अरमान गोगी गैंग का बदमाश के रुप में जाना जाता था। देर रात को पुलिस ने टिल्लू गैंग का एक बदमाश गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पूछताछ में यह पता लगा कि बुधवार सुबह अलीपुर इलाके में उसके दो और साथी वह आने वाले है। इसी मौके का फायदा उठाकर पुलिस ने जाल बिछाया।

जब पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस की तरफ से भी फायरिंग की गई । जिसमे एक बदमाश घायल हो गया । फिलहाल पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि घायल बदमाश से पूछताछ की जाएगी। वही पुलिस का दावा है कि हत्या , रंगदारी , किडनैपिंग जैसे मामले और भी खुल सकते है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.