नई दिल्ली :– दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है , जी हाँ दिल्ली में कुछ दिनों पहले एक व्यापारी से धमकी भरा फोन कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी , वहीं इस मामले में व्यापारी ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई थी।
वह इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी, आपको बता दें कि आज दिल्ली पुलिस ने व्यापारी को फोन पर धमकी देने के आरोप में रोहित भारद्वाज नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है, साथ ही इस मामले में दो नाबालिग लड़कों की भी गिरफ्तारी हुई है।
दरअसल, आरोपियों ने व्यापारी को फोन करके कहां कि नीरज बवानिया के गैंग से बोल रहा हूं , तुरंत 10 लाख रुपयों का इंतजाम कर लो , नहीं तो शाम तक गोली मार दी जाएगी।
जिसके बाद व्यापारी ने पंजाबी बाग थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई , साथ ही पुलिस को बताया यह जो कॉल की गई थी वह इंटरनेट कॉल थी और कोई नंबर नहीं आया था।
वह इस मामले में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए साइबर एक्सपर्ट से मदद ली और फिर आरोपी रोहित भारद्वाज को गिरफ्तार किया , इसके साथ ही दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा गया है, पुलिस ने कॉल करने के इस्तेमाल की गई डिवाइस को भी बरामद कर लिया है।
साथ ही पुलिस के अधिकारियों ने कहा की आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता लगा कि दोनों नाबालिग स्कूल के दोस्त हैं , दोनों ने मिलकर इंस्टाग्राम पर साहिल शूटर के नाम से प्रोफाइल बना रखा था और इस प्रोफाइल से यह गैंगेस्टर को फॉलो करते थे।
इसी प्रोफाइल के जरिए कुछ ही दिन पहले से यह रोहित भारद्वाज के संपर्क में आए और उसके साथ चैटिंग करने लगे थे । रोहित भारद्वाज ने इन्हें व्यापारी का डिटेल दिया था और कहा था इंटरनेट कॉलिंग करना और खुद को नीरज बवानिया गैंग का बताना, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है।