दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की पत्नी की लाश पंखे से लटकी मिली , पुलिस जाँच में जुटी

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली के घिटोरनी इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की पत्नी की लाश पंखे से लटकी घर मे मिली है वहीं दो बच्चे बेसुध हालात में बाथरूम में मिले हैं।

 

 

घटना देर रात की बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि जब दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल सुनील घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था. काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

 

पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई , जैसे ही पुलिस अंदर गई उसने देखा कि कांस्टेबल सुनील की पत्नी पंखे से लटकी हुई है जबकि दोनों बच्चे बेसुध हालत में बाथरूम में पड़े हैं।

 

 

तत्काल दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही इस मामले में दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है , साथ ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

 

 

शुरुआती तौर पर घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना को लेकर दिल्ली पुलिस अभी तक इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर रही है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.