दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले एनएच 24 मार्ग को एक बार फिर खोल दिया गया है, पहले भी 5 घंटे के लिए खोला गया था रास्ता

Ten News Network

Galgotias Ad

Delhi: दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन की वजह से बंद एनएच-24 को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर को गाजियाबाद पुलिस अधिकारियों की सलाह के बाद खोल दिया है। सड़क को खोले जाने से दिल्ली से गाजियाबाद जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद बंद थी सड़क

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद इस रास्ते को बंद किया गया था। पुलिस ने सुरक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली से गाजियाबाद और गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली एनएच-24 को बंद कर दिया था। अब 48 दिनों बाद एक बार फिर एनएच-24 को खोल दिया गया है। बता दे की कुछ दिन पहले दिल्ली से गाज़ियाबाद जाने वाली सड़क को 5 घण्टे के लिए खोला गया था, जिसे बाद में बंद कर दिया गया था।

 

इन तीन कानूनों के खिलाफ किसान कर रहे है प्रदर्शन

आपको बता दें कि किसान केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। पहला कानून ‘कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020’ है। इस कानून के तहत किसान सरकारी कृषि मंडियों के बाहर भी अपना अनाज बेच सकते हैं।

दूसरा कानून ‘कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत अश्वासन और कृषि सेवा करार विधेयक, 2020’ है। इसके तहत कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग का प्रावधान है।

तीसरा कानून ‘आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक, 2020’ है। इस कानून के तहत असीमित भंडारण की छूट दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.