नई दिल्ली :– दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक बड़ी कामयाबी मिली है , जी हां आपको बता दें की दिल्ली की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ के दौरान पता चला कि तस्कर अब तक 500 अवैध हथियार दिल्ली और एनसीआर के गैंग्स को बेच चुका है , पकड़े गए तस्करों के पास से 20 से ज्यादा अवैध हथियार और 50 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
वही इस मामले में स्पेशल सेल के अधिकारियों ने कहा की यह दोनों मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली, एनसीआर ,हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बदमाशों और गैंगस्टर को बेचा करते थे ।
स्पेशल सेल के अधिकारियों का दावा है यह गैंग पिछले 3 सालों में 500 से ज्यादा अवैध हथियार दिल्ली और एनसीआर के गैंग को बेच चुका है। स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि सुनील नाम का एक तस्कर हत्यारों की बड़ी खेप लेकर दिल्ली के सरिता विहार इलाके में आने वाला है ।
इस सूचना पर दिल्ली पुलिस कि स्पेशल सेल ने सुनील को चारों तरफ से घेर लिया , जिससे कि सुनील भाग ना पाए । उन्हें बताया कि सुनील के पीछे पिछले 2 महीनों से दिल्ली पुलिस लगी हुई थी, दिल्ली पुलिस को इस बात की जानकारी थी कि सुनील मध्य प्रदेश से हथियार लाकर दिल्ली में अपने साथी जयवीर को देता है ।
फिलहाल सुनील और जयवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है , वहीं भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं । अभी पूछताछ जारी है, आखिर कितने मामलों का खुलासा हो सकता है , यह आने वाला समय ही बता पाएगा, क्योंकि यह गैंग काफी ज्यादा सक्रिय है।