Deshbhakt Pragatisheel Hindu MahaSabha to be formed says Raj Kumar Bhati SP LEADER , SOCIAL WORKER AND JOURNALIST

Galgotias Ad

मै बिसाहड़ा की घटना से बहुत उद्वेलित हूँ।मै इस बात को लेकर बहुत चिंतित हूँ कि कुछ सिरफिरे लोग धर्म के नाम पर नौजवानों के अंदर ऐसा जहर भर रहे हैं जो उन्हें निर्दोषों की जान तक लेने को उकसा रहा है।ये सिरफिरे लोग हिन्दू धर्म को तालिबान और isis के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं।सोचो अगर ये लोग अपनी गन्दी साजिश में कामयाब हो गये तो मेरे महान भारत देश का क्या हाल होगा ? क्या यह देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया या इराक नही बन जायेगा ? यदि हम सच्चे देशभक्त हैं और सच्चे हिन्दू हैं तो हमें देश और हिन्दू समाज को इस रास्ते पर जाने से रोकना होगा।
साथियों सवाल हिन्दू मुसलमान का नही है।सवाल यह है कि जो हमारे देश के खिलाफ है वह हमारा दुश्मन है।फिर वह चाहे किसी भी धर्म या जाति का हो। यह नही चलेगा कि आप हिन्दू हैं तो पशु मांस के निर्यातक होकर भी देशभक्त हैं। और मुसलमान हैं तो अपनी जान पर खेलकर गाय की जान बचाने के बाद भी शक के दायरे में हैं।
इन दिनों इस बात के सबूत मिले हैं कि धर्म का चोला ओढ़कर अपने निहित स्वार्थों की पूर्ति करने वाले कुछ बहुरूपिये हिन्दू नौजवानों को झूठी बातें बता बताकर उनके अंदर जहर भर रहे हैं।ये लोग इन्हें दूसरे धर्म व जाति वालों के खिलाफ भड़काते हैं और उनसे लड़ने के लिए हथियार थमा देते हैं।खासतौर से इनका निशाना मुसलमान और दलित होते हैं।
साथियों हमारा देश और धर्म विश्व् में अपना विशेष स्थान रखने वाले शानदार देश और धर्म हैं।तो क्या हम इन स्वार्थी तत्वों के हाथों अपने महान देश और धर्म को यूँ ही चुपचाप बर्बाद होते देखते रहेंगे ? नही।इसके लिए हमे कुछ करना होगा।
मैंने तय किया है कि अपने महान हिन्दू धर्म को आतँकवाद के रास्ते पर जाने से बचाने के लिए और इसे देशद्रोहियों के हाथ की कठपुतली बनने से रोकने के लिए अपने जैसे विचार के लोगों को जोड़कर काम करूँगा।इसके लिए मैंने एक सन्गठन गठित करने का निर्णय लिया है।इस सन्गठन का नाम होगा – "देशभक्त प्रगतिशील हिन्दू महासभा"। इसकी शुरुआत पहले जिला गौतमबुद्ध नगर के स्तर पर की जायेगी।बाद में इसे पूरे देश में फैलाया जायेगा।
यदि आप मेरे इस कदम से सहमत हैं तो लाइक करें।और यदि इसमें सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं तो कमेंट में अपना नाम व फोन नम्बर लिखें अथवा 09313203731 पर मुझसे बात करें।
आपका अपना
राजकुमार भाटी

Comments are closed.