दिनेश गुर्जर बने गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव और पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गुर्जर को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने बधाई दी है।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जेनरल सेक्रेटरी डॉ. जिले सिंह ने दिनेश गुर्जर को महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र दिया है। दिनेश गुर्जर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष रहे चुके हैं। जबकि वे सपा के पूर्व प्रदेश सचिव भी रहे हैं। डॉ. जिले सिंह ने महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर को आगामी 18 जनवरी को दिल्ली के ताल कटोरा में आयोजित होने वाली मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। सूत्रों की माने तो दिनेश गुर्जर मुलायम सिंह के काफी नजदीकी हैं।

Comments are closed.