District Information Office Information and Public Relation- Ghaziabad

गाजियाबाद,16फरवरीः : मुख्य कोषाधिकारी विश्वजीत राय ने बताया कि मेरठ मण्डल के अन्तर्गत आने वाले राजकीय कार्यालयों से सेवानिवृत तथा मृत शासकीय सेवकों के परिवार की सेवानिवृतिक लाभो से सम्बन्धित समस्याओं के निदान हेतु आगामी पेंशन अदालत दिनांक 04 मार्च 2015 को मेरठ में आयोजित की जानी है, जिसके संबंध में जनपद के स्थानीय पेंशनरों की सुविधा हेतु जिला कोषागार गाजियाबाद में 18फरवरी,2015 तक वाद प्राप्त किये जाने की विशेष व्यवस्था की है। उन्होने जनपद के सभी पेंशनरों से अपेक्षा कि है कि वे अपना वाद पत्र निर्धारित प्रारुप में उक्त निर्धारित तिथि तक जिला कोषागार कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है । वाद पत्र प्रस्तुत करने वाले व्यक्ति से यह भी अपेक्षित है कि वे अपने वाद पत्र की एक-एक
प्रति उस कार्यालय को जिससे वाद में उल्लिखित समस्या संबंधित है तथा सम्बन्धित विभागाध्यक्ष को अनिवार्य रुप से उपलब्ध करा दें । वाद पत्र निर्धारित प्रारुप में ही स्वीकार किए जायेगा ।
गाजियाबाद,16फरवरी: : जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा ने गीतांजलि वेलफेयर एजूकेशनल समिति (रजि0)के तत्वाधान कलेक्टेªट परिसर से बेटी बचाओ संदेश यात्रा का हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि बेटी बचाओं के प्रति प्रदेश के मा.मुख्यमंत्री बेहद संवेदनशील है,जिसके कारण महिला सशक्तीकरण के लिए विशेष सम्मान दिया जा रहा है । उन्होंने सभी का आव्हान किया कि वे बेटी बचाओ देश बचाओं अभियान को सफल बनाये तथा इस सन्देश यात्रा को घर-घर तक पहुॅचना सुनिश्चित करें,जिससे सभी लोग बेटियों की रक्षा के प्रति
सजग रहें । बेटी के बिना परिवार की बढोतरी सम्भव नही है वह दो परिवारों को सुधारने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि इस बेटी बचाओ संदेश यात्रा का सन्देश सभी को मिले इसकी पूर्ण व्यवस्था की जाय ।
——
उन्होंने बेटी बचाओ संदेश यात्रा में भाग लेने वाले सभी बच्चों का धन्यवाद व्यक्त किया । बेटी बचाओ सदेंश यात्रा में बच्चे तख्ती में सन्देशप्रद स्लोक लिखकर अनुशासित सिपाही की तरह जलूस के रुप में रवाना हुए ,जिसमें मदर टरेसा,रानी लक्ष्मीबाई व कल्पना चावला के प्रतीक में बच्चियों ने भाग लिया । उन्होंने इस भव्य संदेश यात्रा के आयोजन की सराहना की । इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट कपिल सिंह, गीताजंलि वेलफेयर एजूकेशन समिति की सचिव वन्दना चैधरी ,पूनम शर्मा,सुरविन्दर चैधरी,सारिका खन्ना, ऋचा गार्गी,शिवदेवी आदि ने भाग लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.