पवन खेड़ा ने राफेल डील मामले में मोदी को ललकारा, दी बड़ी चुनौती

Ten News Network

नई दिल्ली :– कांग्रेस ने एक बार फिर राफेल डील घोटाले के मामले में मोदी पर जमकर निशाना साधा। आपको बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस वार्ता करते हुए मोदी को ललकारा है। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो पीएम मोदी प्रेस कॉन्प्रेन्स कर राफेल डील से जुड़े सवालों के जवाब दें।

पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार पहली ऐसी सरकार है, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा को अपने दोस्तों की जेब भरने का ज़रिया बना दिया। उन्होंने कहा की राफेल सौदे की जांच के लिए फ्रांस ने तो जज बिठा दिया है, लेकिन 24 घंटे बाद भी भारत सरकार की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई?

कांग्रेस प्रवक्ता ने ललकारते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो पीएम मोदी प्रेस कॉन्प्रेन्स कर रफाल डील से जुड़े सवालों के जवाब दें। उन्होंने पूछा कि आखिर राफेल की जांच के मुद्दे पर पूरी मोदी सरकार चुप क्यों है?

खेड़ा ने कहा की जिस देश को फ़ायदा हुआ वह जाँच कर रही है, लेकिन जिस देश के लोगों के टैक्स का पैसा लुटा, उस देश में जाँच नहीं हो रही है। इस सौदे से जुड़े दस्तावेज़ों से भी ज़ाहिर होता है कि मिडिल मैन को डील में करोड़ों-करोड़ गिफ़्ट में दिए गए ।

पवन खेड़ा ने कहा की अब ये ओपन एंड शट केस की दिशा में बढ़ गया है। राफेल एक श्रेष्ठ लड़ाकू जहाज़ है तभी यूपीए ने इसकी तरफ़ कदम बढ़ाया था, लेकिन 570 करोड़ की क़ीमत पर, मोदी सरकार ने इसे बढ़ा कर 1670 करोड़ कर दिया। 126 विमान आने थे, सरकार ने संख्या घटाकर 36 क्यों कर दिये?

कांग्रेस प्रवक्ता ने पूछा कि राफेल डील की संसदीय समिति से जांच की मांग पर सरकार चुप क्यों है। उन्होंने कहा कि डेसाल्ट की सफ़ाई से कोई मतलब नहीं , ये जी2जी सौदा था, जिसमें एचएएल को बाहर कर निजी कंपनी को लाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.