कांग्रेस पार्टी को लगा झटका , वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश की हार्ट अटैक से हुआ निधन

Ten News Network

Galgotias Ad

नई दिल्ली :– कांग्रेस पार्टी को आज करारा झटका लगा है ,आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की वारिश नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का आज निधन हो गया है। इस खबर से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

 

एएनआई के मुताबिक कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। आपको बता दें कि डॉ. इंदिरा हृदयेश दिल्ली के उत्तराखंड सदन में थी , जब यह घटना घटी । सूचना मिलते ही डॉ. इंदिरा हृदयेश को दिल्ली के नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया , जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इंदिरा हृदयेश के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में उन्हें हार्ट अटैक आया। दिल्ली में कांग्रेस संगठन की बैठक में शामिल होने गईं थीं। जहां आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया।

 

कुछ समय पहले ही नेता प्रतिपक्ष कोरोना से उभरी थीं और उनकी हार्ट संबंधी सर्जरी भी हुई थी। उनके बेटे सुमित भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके शव को उत्तराखंड ले जाने की तैयारी हो रही है।

 

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदिरा हृदयेश ने पिछले चार दशक से यूपी से लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाई। वे एक कुशल प्रशासक, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ व संसदीय ज्ञान की जानकार थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.