डॉ. महेश शर्मा ने किया जेवर एयरपोर्ट बनवाने का वादा.

गौतमबुद्धनगर के सांसद एवं केंद्रीय उड्डयन एवं टूरिज्म मिनिस्टर (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने रविवार को ग्रेटर नोएडा से जेवर व खुर्जा तक अपने संसदीय एरिया का दौरा किया और जनता की बात सुनी। इस दौरान उन्होंने लोगों से वादा किया है कि वह जेवर एयरपोर्ट बनवाने के लिए हर संभव मदद करेंगे। इससे पहले जेवर जेवर में ढोल-नंगाड़े बजाकर जोरदार स्वागत किया। कस्बा जेवर में रविवार दोपहर डॉ. महेश शर्मा जेवर पहुंचे। उन्होंने यहां के मुख्य चैराहे पर पहुंच वहां लगी महर्षि जावालिऋषि की मूर्ति को नमन किया। उन्होंने यहां के विकास कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगे। वहीं लोगों ने उनसे एयरपोर्ट की मांग की, जिसके जवाब में उन्होंने जेवर क्षेत्र को चमकाने व एयरपोर्ट बनवाने के लिये हर संभव कोशिश करने का वादा किया। वही जेवर के महर्षि जावालि आश्रम के लोगों ने यहां प्रस्तावित हवाई अड्डे का नाम श्री जावालि अंर्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने की मांग करते हुए एक ज्ञापन दिया। इस दौरान जेवर नगर पंचायत ने महर्षि जावालिऋषि की तपोभूमि जेवर को धार्मिक नगरी घोषित करने, जावालि ऋषि का विकास व सौंदर्यीकरण कराने के लिये ज्ञापन दिया। जिसके बाद वह गांव नीमका पहुंचे और गांव का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि अब इस गांव को उन्होंने गोद ले लिया है। सांसद निधि से यहां विकास कार्य कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने इस मौके पर कहा कि गांव के 9 लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी और कमेटी गांव में कहा खड़ंजे, नालियां आदि व समस्याओं के बारे में एसडीएम व सीडीओ को बताएंगी। जहां ये अधिकारी आगे की कार्यवाही करेगें। इसके बाद वह कस्बा जहांगीरपुर होते हुए खुर्जा पहुंचे। इस मौके पर ओमप्रकाश वर्मा, वेदप्रकाश गर्ग, ऋिकांत गर्ग, विमल जैन, विनोद कुमार, राकेश आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे। वहीं ग्रेटर नोएडा के कैलाश सभागार में डॉ. महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की है कि देश में ज्यादा से ज्यादा बीजेपी के सदस्य बनाए। यूपी में भी बीजेपी की सरकार बनानी है। उनका ग्रेटर नोएडा में भी ऑफिस बनाया जाएगा। सप्ताह में एक दिन वह ऑफिस में बैठकर जनता की समस्या दूर करेंगे। इस दौरान महिला शक्ति सामाजिक समिति की अध्यक्ष रूपा गुप्ता ने मांग की है कि ग्रेटर नोएडा में एक महिला थाना खुलवाया जाए। घरेलू उत्पीडन से शिकार महिलाओं को नोएडा जाना पडता है। धन और साधन न होने की वजह से काफी महिलाएं शिकायत नही कर पाती है। उन्होंने ग्रामीण एरिया में एक मोबाइल वेन की शुरूआत कराने की मांग की है।

Comments are closed.