दिल्ली में कल से शुरू होगा ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन , सीएम केजरीवाल करेंगे उद्घाटन

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली के लोगों के जल्द ही आसानी से वैक्सीनेशन की सुविधा मिलने वाली है. अब लोग अपने वाहन में बैठे-बैठे वैक्सीन की डोज लगवा सकते हैं. दिल्ली में कल से पहला ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर शुरू होने जा रहा है।

दिल्ली के द्वारका स्थित आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की ओर से वेगास मॉल में 26 मई से इस सेंटर की शुरुआत होगी , अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 26 मई को सुबह 11:30 बजे दिल्ली के पहले ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दी जाने वाली खुराक को धीरे-धीरे बढ़ाकर 300 किया जाएगा।

 

इस ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि आकाश हेल्थकेयर ने सेंटर में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड की 30 हजार खुराक खरीदी हैं. टीका सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दिया जाएगा.

 

अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि यह दिल्ली सरकार और दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिलाधिकारी की ओर से इस पहल की शुरुआत हुई है. जिलाधिकारी नवीन अग्रवाल ने कहा, ‘हम धीरे-धीरे शुरुआत करेंगे जिससे सड़क पर भीड़भाड़ न हो और पहले कुछ दिनों में 40 से 50 खुराक देंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.