डीएसपी की मौत पर एसपी ने जताया दुख.

Galgotias Ad

डीएसपी हरेंद्र सिंह की सड़क हादसे में दुखद मौत पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में साहस और धैर्य प्रदान करने की कामना की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि डीएसपी हरेंद्र सिंह की मौत एक अपूर्णनीय क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। उनके बेदाग छवि और कार्यशैली का कोई जवाब नहीं था। पूर्व मंत्री राकेश यादव ने कहा कि डीएसपी हरेंद्र सिंह को भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने काफी कम समय में सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। अधिकारी भी उनके व्यवहार कुशलता की तारीफ करते नहीं थकते हैं। पूर्व जिला उपाध्यक्ष ब्रजपाल राठी ने कहा कि देर रात तक फील्ड में रहकर खुद अपराधियों के पीछे भागना, लोगों की समस्याओं का उन्हें संतुष्ट करते हुए समाधान करना आदि उनकी काबिलियतों में शामिल थी। ऐसे अफसर के जाने से हम सभी दुखी हैं और इसकी भरपाई होनी नामुमकिन है।

Comments are closed.