पूर्वी दिल्ली जनता की राय सफाई के लिए डाल रहे हैं वोट

ROHIT SHARMA , TEN NEWS

पूर्वी दिल्ली में हो रहे एमसीडी के चुनाव में दिल्ली की जनता का कहना है की सफाई को ध्यान में रखते हुए हमने वोट डाला है और जनता का कहना है की हमे ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो दिल्ली की जनता का ख्याल रख सके और दिल्ली को स्वक्छ बना सके  |

वही दूसरी तरफ आज दिल्ली नगर निगम के चुनाव में मतदाताओं की काफी भीड़ नजर आ रही है लेकिन जैसे जैसे दोपहर में धूप बढ़ती चली जाएगी शायद वैसे ही भीड़ कम हो सकती है | वही दूसरी तरफ बुजर्ग और नौजवान के मतदाताओं के रूप में नजर आ रहे है | दिल्ली नगर निगम में कुल 272 वार्ड हैं। इनके लिए कुल 13,138 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 2012 में पूर्वी दिल्ली में 57 फीसदी, दक्षिणी में 53 और उत्तरी दिल्ली में 55 फीसदी मतदान हुआ था।वही दूसरी तरफ  पिछले 10 साल से यहां भाजपा काबिज है। ऐसे में उसके लिए कुर्सी बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है। वहीं कांग्रेस और ‘आप’ भी मैदान में कड़ी टक्कर दे रही हैं। इनके अलावा योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज इंडिया भी इस बार ताल ठोक रही है। वैसे तो सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी हैं, लेकिन अब देखना यह होगा कि किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा। दिल्ली नगर निगम चुनाव में देश की तीन बड़ी पार्टियों की साख दांव पर लगी हुई है। इन तीनों पार्टियों में भाजपा, कांग्रेस और आप शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.