जेएनयू का नाम बदलने पर शिक्षा मंत्री ने लोकसभा में कह दी यह बड़ी बात

Ten News Network

Galgotias Ad

देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के नाम बदलने पर एक बड़ी अपडेट देखने को मिली है इस सिलसिले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लोकसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि सरकार के पास जेएनयू का नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

दरअसल बात यह हुई थी कि पिछले वर्ष भाजपा महासचिव सीटी रवि ने जेएनयू का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय करने का प्रस्ताव रखा था, और इसी सिलसिले में उन्होंने ट्वीट भी किए थे महासचिव के ट्वीट में लिखा था, ” यह स्वामी विवेकानंद जी हैं जो भारत की विचारधारा के लिए खड़े थे। उनके दर्शन और मूल्य भारत की ताकत प्रदर्शित करते हैं, इसीलिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम बदलकर स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय कर देना चाहिए।”

जानकारी के लिए बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के नाम बदलने की चर्चा समाज में पहले भी कई लोगों द्वारा की जा चुकी है भारतीय जनता पार्टी के ही सांसद हंसराज हंस भी विश्वविद्यालय का नाम बदलने की मांग कर चुके हैं, किंतु ऐसी चल रही सभी मांगों का जेएनयू के छात्र एवं शिक्षक पुरजोर विरोध करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.