टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली, (10/01/22): दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में दरवाजों पर जंग लगे ताले और वहां शराबियों के बने अड्डे को देखकर उसकी दयनीय स्थिति को आप खुद समझ सकते हैं।
मोहल्ला क्लीनिक में दी गई गलत दवा से तीन बच्चों की मौत के बाद केजरीवाल सरकार द्वारा तीन डॉक्टरों को बर्खास्त करने का फैसला इस संगीन मामले की लीपापोती करने जैसा है।
आदेश गुप्ता ने कहा कि जो दवाई मोहल्ला क्लीनिक में 20 दिसंबर को दी गयी थी, जिससे तीन बच्चों की मौत हो गई थी, उसी दवाई को दोबारा से रिपीट किया गया और आज एक बच्चा जो मात्र डेढ़ वर्ष का है, कलावती सरण हॉस्पिटल में है, वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
केजरीवाल को मौत बांटते मोहल्ला क्लीनिक पर जवाब देना पड़ेगा। मुख्यमंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफ़ा लें। भाजपा इस मामले की न्यायीक जांच की मांग करती है।