स्टार प्लस के नये शो “लिप सिंग बैटल” में फराह खान करेंगी हस्तियों को एकजुट
ROHIT SHARMA
NEW DELHI: भारत की नामचीन हस्तियों के बीच अब होगा दिलचस्प मुकाबला स्टार प्लस के नये शो “लिप सिंग बैटल” में फराह खान करेंगे इन हस्तियों को एकजुट
भारत के सबसे बड़े सितारों के बीच मस्ती से भरे और बेहद दिलचप्स मुकाबले को देखने के लिए तैयार हो जाइए | आपने इससे पहले ऐसी जंग कभी नहीं देखी होगी | इस मनोरंजन फॉर्मेट में इन सेलिब्रिटी को एक दूसरे के सामने लाने वाली शखिसयत कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के बेहद कामयाब निर्देशक फराह खान है | आपको यह सब स्टार प्लस की नई पेशकश “लिप सिंग बैटल में ही देखने को मिलेगा |
यह शो एक सफलतम अंतरराष्ट्रीय शो – लिप सिंग बैटल का भारतीय रूपांतरण है | इसमें कई नामचीन सेलिब्रिटी एक साथ नजर आएंगे | दर्शक इस शो में सिर्फ बॉलीवुड के सुपरस्टार ही नहीं बल्कि टेलीविजन के लोकप्रिय सितारों सहित खेल की दुनिया की दिग्गज हस्तियों व् अन्य छेत्रो के मशहूर लोगों को भी देखेंगे | इसमें कोई शक नहीं है कि वो शो को मनोरंजन के स्तर पर काफी ऊपर लेकर आई हैं | दर्शकों के बीच अपनी हाजिरजवाबी के लिए ख्यात, फराह इस शो में ना केवल एक प्रेजेंटेटर है बल्कि वह क्रिएटिव रूप में भी शामिल है | यह शो सितारों के पागलपन के साथ ढेर सारे मनोरंजन का वादा करता है |
साथ ही फराह खान का कहना है कि “लिप सिंग बैटल” के बारे में जिस चीज में मुझे आकर्षित किया है, वो है इसका मस्तीभरा कॉन्सेप्ट | दो सितारों का एक दूसरे से बॉलीवुड डांस ट्रैक्स पर भिड़ने का विचार बहुत अदभुत है | उनके हुनर को तीन स्तरों पर परखा जाएगा और जो सबसे ज्यादा मनोरंजन करेगा, वही जीतेगा | अपनी फिल्मों के जरिए मैंने हमेशा हास्य , खुशियों और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मनोरंजन को परोसा है| मैं इस शो को बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचने वाले मंच के रुप में देखती हूं | जो अपनी पसंदीदा सितारों को राष्ट्रीय टेलीविज़न पर इस बैटल को जीतने की हर संभव कोशिश करते हुए देख कर दंग रह जाएंगे | वही “लिप सिंग बैटल” एक मनोरंजन कार्यक्रम है जोकि इसका प्रसारण 16 सितम्बर से हर शनिवार और रविवार को होगा |
