नई दिल्ली :– हरियाणा सांसद सुनीता दुग्गल ने आज प्रेस वार्ता करते हुए विपक्ष पार्टी पर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि बजट को लेकर सभी लोगों की प्रतिक्रिया सही आई है , लेकिन विपक्ष पार्टी बजट को लेकर गुमराह कर रही है ।
उन्होंने आम बजट को लेकर कहा कि ये बजट आम जनता , किसानों के हित मे है । कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार के बजट में सबसे ज्यादा ध्यान स्वास्थ्य पर दिया है , जिससे हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हो सके । ये बजट आत्मनिर्भर की ओर ले जा रहा है ।
वही दूसरी तरफ हरियाणा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने कृषि कानून को लेकर कहा प्रधानमंत्री ने भी हमारे किसानों से निवेदन किया है और मैं भी उन से निवेदन करना चाहूंगी की किसी भी तरीके के सुधार कृषि कानून में हमारे किसान चाहते हैं। हम उस तरीके के सुधार कृषि कानून में करने को तैयार है।
वह अपनी लिस्ट से लेकर आए और बातचीत करें। जिस तरीके से हमारे प्रधानमंत्री देश को आगे लेकर जा रहे हैं। उस तरीके से हमारे देश के किसान भी मिलकर हमारे देश को आगे ले जाने का काम करें। आगे उन्होंने कहा जब तक हमारे देश के किसान आगे नहीं बढ़ते हैं , तब तक हमारा देश भी आगे नहीं बढ़ सकता।
26 जनवरी को हुई घटना को लेकर सुनीता दुग्गल ने कहा जो घटना 26 जनवरी के दिन हुई। उसमें कुछ असामाजिक तत्व शामिल थे। जिनको कृषि कानून से कोई लेना-देना नहीं था। उनका एक एजेंडा था कि वह लाल किले पर जाएं और हमारे तिरंगे का अपमान करें और उन्होंने वो किया। इस तरीके के असामाजिक तत्व फिर से इस तरीके का कोई काम ना करें उसके लिए हमारे किसान भाइयों को आकर बातचीत करनी पड़ेगी।
आगे उन्होंने कहा मुझे पूरी उम्मीद है कि इसका समाधान जरूर निकलेगा , अब तक हम जो कुछ भी हैं अपने देश के किसानों की वजह से ही हैं। हम आत्मनिर्भर भी हैं तो सिर्फ हमारे किसानों की वजह से हैं। हम लोग इतनी बड़ी वैश्विक महामारी को अगर हरा पाए हैं। तो वह भी सिर्फ किसानों की वजह से ही है। हमारे किसी बहन भाई को खाने की कोई दिक्कत नहीं आई , तो सिर्फ किसानों की वजह से है। मुझे लगता है देश को आगे बढ़ाने के लिए वह हमारे प्रधानमंत्री की बात जरूर मानेंगे और हमसे बातचीत करेंगे।