कृषि मंत्री के जवाब में राकेश टिकैत की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 14 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर करेंगे प्रदर्शन

ABHISHEK SHARMA

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने जवाबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में कृषि मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया। कृषि मंत्री ने कृषि कानूनों की वापसी को लेकर कोई बात नहीं की।

राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार तीन कानूनों में संशोधन करना चाहती है लेकिन किसान संगठन इसके पक्ष में बिल्कुल भी नहीं है। जब तक तीनों कृषि कानूनों की वापसी नहीं होती और सरकार एमएसपी पर कानून नहीं बनाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के बीते 6 साल के कार्यकाल पर सवालिया निशान उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में कोई कार्य नही गया। आज भी किसान आधे दामों पर फसलों को बेचने के लिए मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को भारतीय किसान यूनियन के नेता प्रदेश के जिलों के जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। किसान बिना अपनी मांगों को मंगवाए दिल्ली से वापस नही लौटेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.