दिल्ली : एम्स अस्पताल में दूसरी बार लगी भीषण आग, 7 दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

Ten News Network

नई दिल्ली:– दिल्ली में एक बार फिर आग ने आतंक मचाया है। आपको बता दें कि दिल्ली के एम्स अस्पताल में दूसरी बार भीषण आग लगी है। बताया जा रहा है कि यह आग सुबह इमरजेंसी के पास ग्राउंड फ्लोर में स्टोर रूम में लगी है।

वही इस मामले की सूचना दमकल विभाग को दी गईं , मौके पर पहुँची 7 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। जानकारी के मुताबिक, आग की घटना के बाद मरीजों को बाहर निकाला गया।

बता दे कि अस्पताल के मरीज बाहर खड़े हैं , साथ ही आग बुझा दी गई है, फिलहाल, किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। एएनआई के मुताबिक हौज खास पुलिस स्टेशन में एम्स में आग लगने की सूचना दी गई।

दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एम्स अस्पताल के एक कमरे से धुआं और चिंगारी निकलते हुए देखी गई थी, सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

स्थिति अब सामान्य और नियंत्रण में है, इस घटना में न तो कोई हताहत हुआ है और न ही किसी व्यक्ति को कोई चोट आई है। आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.