केशवपुरम में तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की 22 गाडियों मौके पर

Abhishek Sharma / Rahul Kumar Jha

उत्तरी दिल्ली के केशवपुरम इलाके के एक गोदाम में आग लगने की खबर है। मौके पर दमकल की 22 से ज्यादा गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। यह आग सुबह 8 बजे लगी। जिस बिल्डिंग में यह आग लगी है उसमें जूतों का कारखाना और गोदाम है।


तीन मंजिला यह बिल्डिंग केशवपुरम के सी ब्लॉक में हनुमान मंदिर के पास है। आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर लगी और धीरे धीरे इसने बिल्डिंग के फर्स्ट और सेकंड फ्लोर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

गनीमत यह रही कि जिस दौरान आग लगी उस वक्त बिल्डिंग में कोई मौजूद नहीं था। बिल्डिंग के गेट पर 2 गार्ड थे जो समय रहते ही बाहर आ गए।

बिल्डिंग में जूता बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाला रबड़ और प्लास्टिक भारी मात्रा में होने की वजह से आग ज्यादा फैल गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.