दिल्ली (29/09/21) :- मंगोलपुरी स्थित कतरन मार्केट के एक गोदाम में बुधवार आग लग गई। गोदाम के एक ओर पेट्रोल पंप और दूसरी ओर डीडीसी बस डिपो था। आग बढ़ी तो तुरंत पेट्रोल पंप को खाली करवाकर उसकी बिजली को काट दिया गया।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं है। राज पार्क थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। हादसा मंगोलपुरी स्थित कतरन मार्केट में बुधवार तड़के 3.56 बजे हुआ। कतरन मार्केट के पीछे एक खाली पड़े बड़े प्लॉट में कतरन का अवैध गोदाम बनाया हुआ था। अचानक यहां आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि कड़ी मशक्कत से पेट्रोल पंप तक आग पहुंचने से रोका प्लॉट के बराबर में पेट्रोल पंप व दूसरी ओर डीटीसी बस डिपो था। तुरंत आसपास के एक एरिये को खाली कराकर आग को पेट्रोल पंप और बस डिपो की ओर बढ़ने से रोका गया। सुबह करीब 5.10 बजे आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया। दिन में कूलिंग का काम जारी था।
पुलिस के मुताबिक शार्ट सर्किट या बीड़ी-सिगरेट की वजह से शायद आग लगी। चूंकि यहां कपड़े की कतरनें मौजूद थीं, इसलिए देखते ही देखते आग बड़ी हो गई।।