दिल्ली : बदमाशों ने चलाई प्रोपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ गोलियां , गोली लगने से 2 राहगीरों की हुई मौत

Ten News Network

नई दिल्ली :– दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है , रोजाना हत्या और लूट की वारदात बढ़ने लगी है। वही एक बार फिर उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिन्दूराव इलाके में देर रात पांच-छह बदमाशों ने रंजिश में प्रॉपर्टी डीलर और उसके मामा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

हमले में दोनों बाल-बाल बच गए, लेकिन गोली लगने से दो राहगीरों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है।

आपको बता दें कि 10 से 15 राउंड गोलियां बदमाशों द्वारा चलाई गई । वही इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई , सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया , लेकिन दोनों राहगीरों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज जाँच शुरू कर दी है , साथ ही आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है , जिससे बदमाशों की पहचान हो सके।

जानकारी के मुताबिक बाड़ा हिंदू राव इलाके में ही एक क्लीनिक में देर शाम एक युवक कोविड-19 के वैक्सीन के बारे में पूछने आया, वहां मौजूद व्यक्ति ने उसे मना कर दिया कि यहां पर कोविड-19 के व्यक्ति नहीं लगती हैं , जिसके बाद वह युवक वहां से चला गया जैसे ही मोहम्मद मुनीर नाम के व्यक्ति हॉस्पिटल से बाहर निकला तभी उस व्यक्ति ने मामा की गाड़ी रोक दी बताया जा रहा है कि हमलावर अकेला नहीं था उसके साथ उसके अन्य साथी भी थे जिन्होंने दूर से ही अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर मुजीब ईदगाह इलाके में रहता है। रानी झांसी रोड पर फिल्मिस्तान के नजदीकी उसके मामा का क्लिनिक है। बृहस्पतिवार रात वह क्लिनिक के पास मौजूद था। उसे मामा के साथ शाहदरा जाना था। दोनों गाड़ी में बैठे ही थे कि एक लड़का कार के आगे आकर खड़ा हो गया। उसके कुछ और साथी भी वहां आ गए।

मुजीब और उसके मामा ने युवकों का इरादा भांप लिया और भागने लगे तो उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जो वहां से गुजर रहे दो राहगीरों को लग गईं। पुलिस ने घायलों को बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.