फेडरेशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Galgotias Ad

अल्फा-1 के कम्यूनिटी सेंटर में रविवार को फैडरेशन ऑफ ग्रेटर नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विभिन्न सेक्टरों के आरडब्लूए पदाधिकारी मौजूद रहे।
फैडरेशन ऑफ ग्रेटर नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर असोसिएशन का अध्यक्ष इलम सिंह नागर बनाए गए है। वहीं उपाध्यक्ष एके अरोरा, प्रमोद भाटी, नवीन भाटी, हरेंद्र भाटी, वाईपी सिंह, ब्रजपाल नागर और महासचिव एसपी शर्मा को बनाया गया है। सचिव विरेंद्र रौसा, हरेंद्र भाटी उर्फ बब्ल, देवेश चैधरी, यतेंद्र नागर, कर्मवीर व संयुक्त सचिव जितेंद्र भाटी, ममता तिवारी, मेघराज भाटी, डीपी सिंह, जय सिंह प्रधान, विसारद गौतम, सुशील त्यागी, पवन नागर, सीएस पुंडीर, तिलक भाटी को बनाया गया है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष महावीर आर्य, संरक्षक संतराम भाटी, राजेश भाटी, चंदशेखर गर्गे व संयोजक शेरसिंह भाटी को बनाया गया है। वरिष्ठ कानूनी सलाहकार राजकुमार नागर को बनाया गया है। वहीं जिले सिंह, महेंद्रपाल, हातम भाटी, सतवीर, रणवीर प्रधान, विक्रम कसाना, चित्रा गुप्ता, जया मित्तल, अर्चना शर्मा, हातम सिंह, सतीश भाटी सदस्य बनाए गए है। फेडरेशन के अध्यक्ष इलम सिंह नागर ने सभी से पूरी लगन और मेहन के साथ सेक्टरों की समस्याओं को दूर कराने का आहवान पदाधिकारियों से किया है।

Comments are closed.